
खेल की खबरें
- पेरिस पैरालंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रुबीना फ्रांसीस ने जीता कांस्य, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई
- भारत 1 स्वर्ण,1 रजत , 3 कांस्य के साथ मेडल टैली में 22 वें नम्बर पर
- पुरुष शॉटपुट एफ-40 फाइनल में रवि रंगोली देंगे चुनौती
- पुरुष ऊंची कूद टी-47 स्पर्धा के ख़िताबी मुक़ाबले में निशाद भी पदक दौड़ में शामिल
- भारत-आस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के बीच आगामी सीरीज़ कार्यक्रम घोषित,दोनों टीम के बीच होंगे 3 वन डे और दो टेस्ट मैच, वन डे टीम की कप्तानी मोहम्मद अमान तो टेस्ट मैच के कप्तान होंगे सोहम पटवर्धन
- भारत-बांग्लादेश के बीच होगी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज, 19 सितंबर से होगा आगाज़, 19 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खेले जाएंगे मैच, 20 महीने बाद खूंखार बल्लेबाज ऋषभ पंत की होगी टीम में वापसी
- दक्षिण कोरिया के मूंगयोंग में, एशियाई कैडेट और जूनियर जूडो चैंपियनशिप में हिमांशी टोकास ने महिलाओं के 63 किलोग्राम भारवर्ग में जीता रजत पदक
- फ्रांस के लियोन में होने जा रही विश्व कौशल प्रतियोगिता में 60 भारतीय प्रतिभागी लेंगे 61 प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा, कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी 6 सितंबर को भारतीय दल को करेंगे रवाना
-
यूएस ओपन में बड़ा उलटफेर, डिफेंडिंग चैंपियन नोवाक जोकोविच बाहर, इस साल नहीं जीत पाए एक भी ग्रैंड स्लैम
- रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 10 विकेट से हारने के बाद शाहीन अफरीदी और शान मसूद के बीच हुई हाथापाई, बीच-बचाव करने आए मोहम्मद रिजवान को भी पीटा



