Search
Close this search box.
Breaking News

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग रहेगी जारी, जेलेंस्की को क्रेमलिन से लगा झटका

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग कब खत्म होगी, ये सवाल अब और गंभीर होता जा रहा है. लग तो ये रहा है कि रूस फ़िलहाल यूक्रेन को छोड़ने के मूड में नहीं है.

दुनिया यूक्रेन जंग खत्म कराने में जुटी है. लेकिन सवाल तो रूस के मानने का है, क्यूंकि जेलेंस्की तो खुद चाहते हैं कि बातचीत से युद्ध का अंत हो. जेलेंस्की के युद्ध खत्म करने के प्लान पर रूस पानी फेर रहा है. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के युद्ध खत्म करने के प्लान को रूसी राष्ट्रपति पुतिन के कार्यालय की ओर से इसे बकवास बताया गया है. पुतिन के दफ्तर क्रेमलिन ने साफ कह दिया है कि रूस यह लड़ाई अभी जारी रखेगा.

बता दें कि फरवरी 2022 से ही रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. रूस का ये रुख अमेरिका के लिए सिर दर्द बन गया है. दरअसल जेलेंस्की अपना यह प्लान जो बाइडन, कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप से शेयर करने वाले थे. लेकिन रूस फ़िलहाल यूक्रेन में अपने ‘स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन’ जारी रखने वाला है.

दरअसल, जेलेंस्की ने कहा था कि आर्थिक और कूटनीतिक मोर्चे पर भी कई कदम उठाए जाएंगे. जेलेंस्की चाहते हैं कि अमेरिका उनकी सेना को लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार दे, ताकि रूस के अंदर तक हमला किया जा सके. उनका मानना  है कि इससे मॉस्को युद्ध खत्म करने पर मजबूर हो जाएगा.

इधर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री ने जेलेंस्की के प्लान पर कहा कि ऐसा पहली बार नहीं, जब कीव सरकार की ओर से ऐसे बयान दिए गए हों. फ़िलहाल हम अपना स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं. दमित्री पेस्कोव ने ये भी कहा कि रूस भारत के विचार का समर्थन करता है. लेकिन फ़िलहाल बातचीत का कोई आधार नहीं है. 

 

ये भी पढ़ें...