Search
Close this search box.
Breaking News

जैसलमेर: स्वास्थ्य विभाग हरकत में, टीम बनाकर किया जा रहा सर्वे, पानी के टांकों में डाली जा रही दवा

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

जैसलमेर: मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग, आपके द्वार अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे के कार्यों में जुटी है। टीम के सदस्य बुखार स्लाइड लेने, कंटेनर, कूलर, फ्रिज को चेक करने, टांको में टेमीफोज डालने की कार्रवाई कर रहे हैं।

इस काम के लिए विभाग द्वारा दस टीमों का गठन किया गया है। शहरी क्षेत्र के लिए गठित दस टीमों के कार्मिकों द्वारा आवंटित कार्यक्षेत्र में जाकर ये कार्य किए जा रहे हैं। बरसाती मौसम में डेंगू, मलेरिया और मौसमी बुखार का प्रकोप खूब रहता है, इसके लिए गंभीर स्वास्थ्य विभाग लगातार इस तरह से रोकथाम की कोशिश कर रहा है, साथ ही आम लोगों को इस सबके प्रति जागरुक भी किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...