
जयपुर: राजस्थान में नर्सेज का धरना लगातार जारी है। राजस्थान संयुक्त संघर्ष समिति के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को जयपुर जिला मुख्यालय पर धरना दिया गया। एसएमएस अस्पताल के गेट नंबर- 3 पर गोविंदगढ़ ब्लॉक के नर्सेज़ द्वारा 18वें दिन धरना जारी रहा।
धरना स्थल पर रिधिकरण सोनवाल, रामकरण मीना, देवदत्त शर्मा, प्रवीण सैनी, अमित सैनी, बुद्धिप्रकाश मीना, मधुबाला, सरोज ढाका, सुनीता टांक, मीरा कुमावत, संगीता सैन और दीपमाला के अलावा अन्य लोगों की मौजदूगी में सैकड़ों नर्सेज ने 11 सूत्री मांग पत्र के समर्थन में धरना दिया। नर्सेज़ का कहना है कि जब तक मांगे नहीं मानी जातीं, हम सबी इसी प्रकार धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।



