Search
Close this search box.
Breaking News

2 अगस्त 2023 का राशिफल: कैसा रहेगा आपका का दिन ? जानिए लॉजिकल एस्ट्रोलॉजर मंजू शर्मा से…

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

दैनिक राशिफल

दिन: बुधवार,    तिथि: 02-08-2023

मेष: आपके लिए दिन अच्छा है। आपको सुकून महसूस होगा। कोई वाहन खरीदना चाहते हैं, तो वाहन खरीदने के लिए आज का दिन अच्छा है। ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें, जिसमें कई भगीदार हों। अपना ख्याल रखें।

वृषभ: दिन अच्छा रहेगा। आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो आपको बिजनेस में बहुत फायदा पहुंचा सकता है। आपको कोई विशेष ऑफर भी मिल सकता है।

मिथुन: आज आप से कोई व्यक्ति रुपये उधार मांगता है, तो उसे रुपये उधार न दें। आपका पैसा फंस सकता है। धन की बहुत बड़ी हानि हो सकती है।

कर्क: आपका दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आपको हर क्षेत्र में अपने परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार के कारण समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह: दिन अच्छा रहेगा। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आपका व्यापार शानदार चलेगा। आपके धन में बढ़ोतरी होगी।

कन्या: दिन कष्टकारी हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अगर आप सपरिवार किसी भी यात्रा पर जाना चाहते हैं। तो वाहन संभलकर चलाएं। बुजुर्गों की सेवा करें।

तुला: दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। साझेदारी में कोई कार्य शुरू करने से पहले सोच समझ लें, वरना हानि हो सकती है।

वृश्चिक: दिन शानदार रहेगा। मन की शांति के लिए परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी मिलेगी।

धनु: परिवार में बुजुर्ग भी आपके व्यवहार का सम्मान करेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यात्रा से मन को शांति मिलेगी।

मकर: दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार के सदस्य किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी नये कार्य को शुरू करने के हिसाब से दिन अच्छा है।

कुंभ: दिन थोड़ा सा तनाव भरा रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपके व्यापार में कोई बहुत बड़ी हानि हो सकती हैं, अपने ईष्ट देव की आराधना जरूर करें।

मीन: दिन अच्छा रहेगा, कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भी करेंगे। आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। हर अमावस्या और पूर्णिमा के दिन गाय को आटे की लोई खिलाएं।

(राशिफल में बताई गई बातें औसतन सभी जातकों पर लागू होती हैं। बाकी कई बार कुछ परिणाम ग्रह, गोचर और नक्षत्र के हिसाब से भिन्न आने की संभावना भी बनी रहती है, खुश रहें। दिन की शुरुआत अच्छी करने की कोशिश करें। ईश्वर आपका कल्याण करे, आपका दिन शुभ हो)

ज्योतिष से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी पाने के लिए आप हमें कॉल और ई-मेल भी कर सकते हैं।
कॉल करें- +918250455019
ई-मेल करें- pmfcnewstv@gmail.com

ये भी पढ़ें...