
जयपुर: शनिवार सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी है। जयपुर में सीकर रोड पर तो बाढ़ जैसे हाल पैदा हो चुके हैं। मकान हो दुकान सबके अंदर तक पानी भर चुका है। सड़क पर वाहन पानी में पूरी तरह से डूबे हुए नजर आए। भांकरोटा, हीरापुरा स्थित हाईवे पर लोग जाम से जूझते रहे। जलभराव से लोगों का बुरा हाल देखने को मिल रहा है।
ऐसे में बीच सड़क पर पानी में फंसी गाड़ियों को ट्रैक्टर पार लगाता हुआ नजर आया।



