Search
Close this search box.
Breaking News

जयपुर: पिंकसिटी हुई पानी-पानी… मूसलाधार बारिश ने सड़कों को बनाया दरिया… लोग बेहाल

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

हर तरफ पानी ही पानी… मौसम विभाग ने दिनभर भारी बारिश की दी चेतावनी

जयपुर: मॉनसून की मेहरबानी कहें या उत्पात, लेकिन झमाझम बारिश ने गांव से लेकर शहर तक सब कुछ जलमग्न कर दिया है। सड़कें दरिया बन गई, मोहल्ले टापू से नज़र आ रहे हैं, रिहाइशों इलाकों में पार्क किसी झील से नज़र आ रहे हैं। जी हां राजधानी जयपुर में बारिश क्या हुआ नगर निगम और प्रशासनिक इंतजामों की पोल खुल गई।

शनिवार सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी है। जयपुर में सीकर रोड पर तो बाढ़ जैसे हाल पैदा हो चुके हैं। मकान हो दुकान सबके अंदर तक पानी भर चुका है। सड़क पर वाहन पानी में पूरी तरह से डूबे हुए नजर आए। भांकरोटा, हीरापुरा स्थित हाईवे पर लोग जाम से जूझते रहे। जलभराव से लोगों का बुरा हाल देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने की वजह से खूब बारिश हो रही है। आज पश्चिमी राजस्थान में बारिश कम होंगी, लेकिन पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश का देखने को मिलेगी।

जयपुर कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम में शिकायती कॉल्स खूब आ रही हैं।  0141-2204475 पर लोग अपने-अपने इलाकों की जानकारियां देते हुए मदद भी मांग रहे हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें सीकर रोड, रामगढ़ मोड़, ब्रह्म्पुरी इलाकों से आ रही है। इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा जलभराव देखने को मिल रहा है।

भट्टा बस्ती में एक मकान ढह गया। घटना में बच्चों सहित 7 लोग दब गए। आस पास के लोगों ने दबे हुए लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। भट्टा बस्ती पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इधर
टूरिस्ट प्लेस जलमहल ओवरफ्लो हो चुका है। जलमहल झील का पानी रोड तक आ गया है। आस-पास के इलाके में काफी परेशानी रही है। जयपुर की वर्ल्ड हेरिटेज ओल्ड सिटी परकोटा और ग्रेटर जयपुर एरिया के साथ ही सीकर रोड, अजमेर रोड, आगरा रोड, दिल्ली रोड, टोंक रोड जगह-जगह जाम और जल जमाव देखने को मिल रहा है। PMFC News सबसे गुजारिश करता है, कि बारिश में बेवजह के मूवमेंट से बचें। मस्ती करने के बहाने मुसीबत मोल न लें। सड़क, बाज़ार, अंडरपास, फ्लाईओवर कहीं से भी गुजरें तो थोड़ा एहतियात बरतें। सड़क पर लगे बिजली के खंभों से दूर रहे। जलभराव वाले इलाकों में जाकर सेल्फी लेने से बचें। बारिश से जुड़ी किसी जानकारी के लिए आप हमें मेल भी कर सकते हैं। हमारी ई-मेल आईडी है- pmfcnewstv@gmail.com

ये भी पढ़ें...