
जानिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के असम और मेघालय दौरे का पूरा कार्यक्रम
दिल्ली: कोटा-बूंदी सासंद और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला असम और मेघालय के दौरे पर जा रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष अब से कुछ देर बाद असम के लिए रवाना हो जाएंगे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे गुवाहाटी पहुंचकर वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। ओम बिरला का शनिवार सुबह मेघालय की राजधानी शिलॉंग जाने का कार्यक्रम है।
लोकसभा स्पीकर शिलांग में सीपीए की बैठक का शुभारंभ करेंगे। सीपीए बैठक का आयोजन मेघालय विधानसभा में किया जाता रहा है। शनिवार रात शिलांग में ही रुकने के बाद ओम बिरला रविवार सुबह गुवाहाटी जाएंगे। गुवाहाटी में स्पीकर असम विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। गुवाहाटी में जैन समाज के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। जानकारी के मुताबिक ओम बिरला रविवार रात दिल्ली लौट आएंगे।



