
अलवर: बहरोड़ में दिल्ली-जयपुर NH-48 पर सोतानाला के पास हादसा हो गया। लकड़ी से भरा हुआ ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। चालक को मामूली चोटें आई हैं। लकड़ी के फट्टे लेकर ये ट्रेलर जयपुर की तरफ से आ रहा था। ट्रेलर ने जैसे ही सोतानाला पुलिया को क्रॉस की हादसे का शिकार हो गया।
महज 20 मीटर की दूरी पर ट्रेलर अनियंत्रित होकर पहले सर्विस लेन पर आया, उसके बाद सड़क किनारे ही पलट गया। लकड़ी के फट्टे काफी दूर तक बिखर गए। सूचना लगते ही ट्रांसपोर्टर मौके पर पहुंचा और हादसे का जायजा लिया। तमाम मजदूरों को लगाकर मौके पर बिखरे सामान को दूसरे ट्रेलर में लोड किया गया।



