Search
Close this search box.
Breaking News

राजेंद्र गुढ़ा ब्रेकिंग: गुढ़ा की लाल डायरी में कितने राज़, ‘राज़ वाली डायरी’ में करोड़ों का लेनदेन!

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

जयपुर: प्रदेश की राजनीति चरम पर है। अभी तक तो सिर्फ बयानबाज़ी का दौर चल रहा था, लेकिन अब सूब की राजनीति में लाल डायरी की एंट्री ने सियासी पारा और चढ़ा दिया है। पूर्व मंत्री और विधायक राजेंद्र गुढ़ा अपनी लाल डायरी लेकर विधानसभा पहुंच गए। राजेंद्र गुढ़ा सदन में स्पीकर सीपी जोशी को अपनी लाल डायरी दिखाने लगे। सीपी जोशी ने कहा कि मैं आपको इसके लिए अलाउ नहीं करूंगा।

इसके बाद विधानसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। मंत्री शांति धारीवाल के साथ हाथापाई के हालात तक बन गए। विधायक राजेंद्र गुढ़ा और धारीवाल के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इस बीच विधायक रफीक खान ने बीच-बचाव भी किया।

हाथापाई के बाद राजेंद्र गुढ़ा को मार्शल के जरिए सदन से बाहर निकाल दिया गया। मीडिया से बातचीत में गुढ़ा ने सरकार बचाने के लिए लेन देन के आरोप लगाए हैं। सदन से बाहर बातचीत में गुढ़ा ने कहा कि लाल डायरी में विधायकों के साथ करोडों रुपये के लेन देन के मामले दर्ज हैं। राजेन्द्र गुढा ने कहा है कि वह लाल डायरी को सदन की टेबल पर रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें ये मौका नहीं दिया गया।

बीजेपी राजेंद्र गुढ़ा के मामले को लेकर लगातार सरकार को घेर रही है। कल ही राजेंद्र गुढ़ा ने अपनी लाल डायरी को लेकर मीडिया के साथ बातें साझा की थीं।

अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस कैसे अपना बचाव करती है। अगर लाल डायरी में लिखी बातें कानूनी तौर पर राजेंद्र गुढ़ा सबके सामने लाते हैं, तो इसका चुनावी मौसम में इसका असर क्या पड़ता है।

ये भी पढ़ें...