
अलवर: अभी तक पाकिस्तान से अपने भारत में रहने वाले अपने प्रेमी के पास आई सीमा हैदर की चर्चा पूरे देश में खूब जोरों से हो रही है। जिसमें पुलिस तमाम एंगल से ये पता लगाने की कोशिश में जुटी है, सीमा कहीं पाकिस्तानी जासूस तो नहीं है, क्योंकि सीमा अपने बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत में अवैध तरीके से दाखिल हुई थी। ऐसा ही एक मामला अलवर जिले में देखने को मिला है, लेकिन इस बार कोई पाकिस्तान से आया नहीं बल्कि पाकिस्तान गया है।
फरार अंजू के पति अरविंद ने मामले की जानकारी पुलिस को दी
जी हां अलवर में रहने वाली दो बच्चोंकी माँ अंजू एक युवक से मिलने पाकिस्तान चली गई है। जानकारी के मुताबिक उसकी फेसबुक पर किसी पाकिस्तानी युवक से दोस्ती हुई जिससे मिलने वो पाकिस्तान चली गई है। महिला के पति अरविंद का कहना है कि मंजू उससे जयपुर जाने का कह कर घर से निकली थी, जबकि वो पाकिस्तान चली गई।
अंजू का पति कह रहा है कि वे लोग क्रिश्चियन है। यूपी से आकर अलवर में बसे हैं। 2005 से ही रहे इसी फ्लैट में रह रहा है। जबकि अंजू से उसकी शादी 3 जनवरी 2007 को हुई थी। अंजू मध्यप्रदेश के टिकमपुर के बौना की रहने वाली है। अंजू के पति ने ये भी बताया कि अंजू ने उसके पहले कहा कि वह जयपुर जा रही है, उसके बाद बोला कि लाहौर अपनी सहेली से मिलने जा रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
हालांकि अंजू पाकिस्तान अवैध तरीके से नहीं गई है, क्योंकि उसके पास पासपोर्ट, वीज़ा, इमीग्रेशन क्रॉस करने के सारे दस्तावेज़ रहे हैं, फिर भी ये स्पष्ट होना बाकी है कि वो अपनी किसी सहेली से मिलने पाकिस्तान गई है, या फिर सच में ये कोई प्रेम प्रसंग का मामला है याफिर ये मामला किसी तरह की जासूसी से जुड़ा तो नहीं है। फिलहाल पुलिस बड़ी गंभीरता से तफ्तीश करने की बात कर रही है, साथ ही जरूरत पड़ने पर विदेश मंत्रालय से भी मदद ली जा सकती है।






