
श्री गंगानगरः अनुपगढ़ में एक किसान कर्जमाफी ना होने से इतना परेशान हुआ कि अपनी ही कब्र खोदकर 4 दिन से आंदोलन कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक़ हरि राम नाइक की पत्नी ने लगभग 3 लाख का लोन नाहरवाली बैंक से लिया था, पत्नी की मौत हो चुकी है और किसान के पास लोन भर पाने के लिए पैसे भी नहीं हैं।अब किसान खुद अपनी कब्र खोदकर सरकार से कर्जमाफी की अपील कर रहा है|

मामला मीडिया में आने के बाद प्रशासन हरकत में ज़रूर आया, लेकिन ख़ानापूर्ति ही की गयी। किसान का हेल्थ चेकअप करवाकर फिर उसी जगह छोड़ दिया गया।
2018 के विधानसभा चुनाव के समय राहुल गांधी ने सभी का क़र्ज़ माफ़ करने की बात कही थीं। लेकिन ऐसा आज तक नहीं हुआ। अब 2023 के विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। किसान फिर से क़र्ज़माफ़ी के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।



