
जयपुर: चुनावी माहौल के बीच बीजेपी-कांग्रेस दोनों के बीच वाकयुद्ध जारी है। बीजेपी प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने विधायक संयम लोढ़ा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। संयम लोढ़ा पर बरसते हुए बीजेपी प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि संयम लोढ़ा को अखबारों में छपने की आदत है, इसलिए वो उल्टे सीधे बयान देते हैं।
चौमू विधायक व बीेजेपी प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने ये भी कहा कि संयम लोढ़ा की ये आदत है सदन में सनसनी पैदा करने की। उन्होंने सोमवार को भी ऐसा ही किया। सुर्खियां बटोरने के लिए, कांग्रेस नेता भाजपा पर आरोप लगाते रहते हैं। अगर भाजपा नेता अपराधियों को बचा रहे हैं, तो हम पूछ रहे हैं किस नेता ने किस अधिकारी को किस समय फोन किया, वो भी हमें बताइए। लेकिन ये कोई नहीं बता रहा है। कांग्रेस विषय को भटकाने की कोशिश कर रही है, मुख्यमंत्री गहलोत का सलाहकार ऐसे व्यक्ति को बनाया गया है, जिस पर कांग्रेस पार्टी को विश्वास ही नहीं है। इसीलिए तो उन्हें पार्टी ने टिकट भी नहीं दिया था और वो निर्दलीय ही चुनाव लड़े थे।



