
अजमेर: हिमाचल प्रदेश में हुए हादसे में ब्यावर के मृतकों और लापता युवकों के परिजनों से आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ मुलाकात करेंगे। अजमेर के नए घोषित जिले ब्यावर से हिमाचल प्रदेश के मनाली घूमने गए सात युवकों की प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने की खबर से सब परेशान हैं। हादसे पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ पीड़ित परिजनों से मुलाकात करेंगे।
जानकारी के मुताबिक आपदा में साहिल तेजी, लालचंद डुलगच, नरेंद्र सिंह, अक्षय कुमावत, संदीप सांगेला, चैतन्य सांखला व नितेश पंडित दुर्घटना का शिकार हुए हैं। पूर्व में आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने जिला कलेक्टर को मदद करने के निर्देश दिए थे। साथ ही मुख्यमंत्री को आर्थिक सहायता और राहत पहुंचाने के लिए खत लिखा था।



