Search
Close this search box.
Breaking News

जोधपुर: सीएम के गृह जिले में गैंगरेप से छात्र संगठनों में गुस्सा, NSUI-ABVP का साथ में धरना

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

जोधपुर: जेएनवीयू में रविवार को छात्रा के साथ हुई गैंपरेप की घटना के विरोध में जयपुर पुलिस मुख्यालय के बाहर एबीवीपी की ओर विरोध प्रदर्शन किया गया। एबीवीपी पदाधिकारियों ने राजस्थान सरकार और राजस्थान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी महासचिव अरविंद जाजड़ा का कहना है कि जेएनवीयू घटना में एबीवीपी का नाम संगठन को बदनाम करने के लिए जोड़ा जा रहा है।

इधर जोधपुर में ओल्ड कैंपस में हुए गैंगरेप को लेकर ABVP और NSUI दोनों ही संगठनों के छात्र नेता ओल्ड कैंपस के सामने धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं। सीसीटीवी लगाए जाएं। छात्रों के हंगामे को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

आपको ये भी बता दें कि नाबालिग से गैंगरेप करने वाले 3 छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग अपने नाबालिग प्रेमी के साथ घर से भागकर जोधपुर आई थी. यहां दोनों ने होटल में कमरा लिया था. नाबालिग होने के कारण होटल मैनेजर ने दोनों को अलग-अलग कमरे दिए थे। फिर लड़की को पानी देने के बहाने होटल मैनेजर लड़की के रूम में गया, लड़की से गलत हरकत करने की कोशिश की तो लड़की चिल्लाई जिसके बाद बहां उसका बॉयफ्रेंड भी आ गया, इसके बाद दोनों वहां से भाग आए थे. जानकारी के मुताबिक इन दोनों को रास्ते में तीन छात्र मिले थे. उन लोगों ने इन्हें स्टेशन तक छोड़ने के बहाने साथ ले लिया और लड़के को बंधक बना लिया, ये सोचकर कि ये दोनों घर से भागकर आए हैं, तो ये किसी को इस बारे में कोई सूचना नहीं देंगे इसी बात का फायदा उठाते हुए तीनों छात्रों ने लड़की के साथ जेएनवीयू के ओल्ड कैंपस के खेल मैदान पर गैंगरेप किया. फिलहाल सीपी ईस्ट अमृता दुहन ने मामले की सारी जानकारी साझा की।

ये भी पढ़ें...