
जयपुर: आज सावन का दूसरा सोमवार है। शिवभक्तों के लिए आज का दिन और शुभ है क्योंकि आज सोमवती अमावस्या का शुभ योग बना है। प्रदेश सहित देशभर के मंदिरो में सुबह से ही शिव भक्तों का ताँता लगा हुआ है। जगह-जगह शिव मंदिरो में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। 12 ज्योतिर्लिंगों में सुबह से ही पंचागव्य से अभिषेक करके बाबा की पूजा की जा रही है।
सावन मास में 47 साल बाद सोमवती अमावस्या का बना शुभ संयोग बना है। सोमवती अमावस्या के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। सोमवार को सुबह से हीं शिवालयों में बोल बम के नारे गूंज रहे हैं। हर-हर महादेव का जयघोष शिवभक्तों में ऊर्जा का संचार कर रहा है।
सोमवती अमावस्या और हरियाली अमावस्या की रात, तीर्थ स्थलों पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। गलता, गंगा, पुष्कर सहित तमाम तीर्थ स्थलों पता स्नान करने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है। लोग तरह-तरह से भगवान भोलेनाथ को रिझाने में जुटे हैं। कोई कलक ढंण्डवत दे रहा हैं, तो कावड़िए दूर-दूर से गंगा जल लाकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर रहे हैं।
कोटा में स्थित शिव के अनोखे धाम थेकड़ा में भी सावन की खूब रौनक है, जहां 14 फीट ऊंचे, भीमकाय सहस्र शिवलिंग के साथ 525 अद्भुत शिवलिंगों की स्थापना की गई है. भगवान भोलेनाथ के इन अलौकिक दर्शनों के लिए प्रसिद्ध तीर्थ शिवपुरीधाम में हजारों भक्त उमड़ते हैं.

लोग घरों में और देव स्थलों पर रुद्राभिषेक कर रहे हैं। भगवान भोलेनाथ के लिए कहा जाता है कि बाबा बड़े भोले हैं, भक्त की मनोकामनाओं को झट से पूरा कर देते हैं। अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सोमवार का व्रत किए हुए लोग बाबा की विशेष पूजा-अर्चना में लगे हैं।



