Search
Close this search box.
Breaking News

राजस्थान ब्रेकिंग: पायलट की तीनों मांगे मानी गईं, अब गहलोत से नहीं है कोई बैर

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

जयपुर: चुनावी माहौल के बीच लगातार नेताओं की एक्टिविटी बढ़ गई है. जयपुर से दिल्ली के बीच सभी राजनीतिक चेहरे यात्रा करते नज़र आ रहे हैं. इधर राजधानी जयपुर में शहीद स्मारक पर सचिन पायलट मीडिया से रूबरु हुए. पायलट ने बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जरूरी है प्यार की बात

बीजेपी और केंद्र सरकार लोकतंत्र के हिसाब से अच्छा काम नहीं कर रहे हैं. राहुल गांधी जी ने लोकतंत्र, अहिंसा, प्यार की बात की है। इसलिए उनको टारगेट किया जा रहा है। हम जनता के बीच जायेगे। अंत में जीत लोकतंत्र की होगी।

सचिन पायलट ने ये भी कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में बैठक बुलाई थीं। हम मिलकर चुनाव लडेंगे, हम इस बार परिपाटी तोडकर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

पूर्व पीसीसी चीफ और पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने ये भी कहा कि मैने जिन मुद्दों को उठाया, पेपर लीक पर कारवाई हो, RPSC में पारदर्शी तरीके से नियुक्ति हो, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय भ्रष्टाचार के मामले की जांच की मांग की थी। युवाओ के हितों की बात की, मेरी तीनों मांगे मान ली गईं हैं। हम चुनाव में एकजुटता के साथ उतरेंगे और फिर से राज्य में सरकार बनाएंगे।

ये भी पढ़ें...