
दिल्ली: चुनावी साल में बीजेपी हर मोर्चे पर खुद को मजबूत रखना चाहती है. जिन राज्यों में चुनाव हैं, उस बीजेपी का खासा फोकस है. इस बात की झलक शनिवार को तब दिखाई पड़ी जब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से बीजेपी राष्ट्रीय कार्यसमिति के नए सदस्यों की नियुक्ति का ऐलान किया. 10 नए नेताओं को राष्ट्रीय कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है. सुरेश कश्यप, डॉ. संजय जायसवाल, विष्णुदेव साय, धर्मलाल कौशिक, अश्विनी शर्मा, बंदी संजय कुमार, सोमावीर राजू, दीपक प्रकाश का नाम शामिल किया गया है.

राजस्थान से 2 चेहरों को मिली जगह

विधानसभा चुनावों को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश पुनिया को शामिल हैं। फिलहाल पार्टी में मची अंतर्कलह के बीच इन दो चेहरों को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने के बाद किस तरह की प्रतिक्रियाएं आती हैं ये देखना होगा। साथ ही दोनों को सदस्य होने के नाते क्या कुछ जिम्मेदारियां दी जाती हैं, देखना ये भी होगा.



