
जयपुर: अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बनाए नियुक्त किए गए. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने शुक्रवार को मोर्चा के प्रदेशाध्यक्षों की सूचि जारी की।

भागीरथ चौधरी के अलावा अंकित गुर्जर चेची को भाजयुमो का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है.भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी, ओबीसी मोर्चा का चंपालाल प्रजापत गेदर, एससी मोर्चा का कैलाश मेघवाल, एसटी मोर्चा का नारायण मीणा व अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष हमीद खां मेवाती को बनाया गया है।

किशनगढ से विधायक भी रहे हैं भगीरथ चौधरी
आपको बता दें भागीरथ चौधरी किशनगढ से विधायक भी रहे हैं। राजस्थान में चुनावी माहौल के बीच हो रही नियुक्तियां कहीं न कहीं बीजेपी को चुनाव में फायदा दिला सकती हैं. किसानो के मुद्दे पर बीजेपी लगातार घेरी जाती रही है. जिस तरह से दिल्ली में किसान आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का रवैया दिखाई पड़ा था, उससे देश के हर हिस्से में किसान बीजेपी को लेकर थोड़ा नाराज नजर आए हैं. लेकिन दूसरी ओर किसान सम्मान निधि के जरिए बीजेपी ने किसानों को अपनी ओर मोड़ा भी है. फिलहाल किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए चौधरी क्या बीजेपी की छोली में किसानों का साथ ला पाने वाले भगीरथ साबित होंगे, ये देखना होगा.



