
ब्रेकिंग: पत्रकार ऋषभ चक्रबर्ती को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर 18 अगस्त को मुंबई में एक ओला कैब चालक पर हमला करने का आरोप है। ऋषभ के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद पीड़ित कैब चालक को आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था।
मुंबई पुलिस के मुताबिक शनिवार को ऑडी के मालिक ऋषभ बिभास चक्रबर्ती को गिरफ्तार किया गया। जिसने घाटकोपर में 24 साल के कैब चालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया था, दरअसल ऋषभ की कार के पीछे कैब आ रही थी, इस बीच कैब ऋषभ की कार से छू गई, जिसपर आरोपी ने आगबबूला होते हुए पहले तो कैब ड्राइवर को दो थप्पड़ जड़ दिए फिर उठाकर जोर से जमीन पर पटक दिया था.
पार्कसाइट पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में ऋषभ को गिरफ्तार किया है। घटना 18 अगस्त रात करीब 11 बजकर 20 मिनट के आसपास की है. पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया था।



