
अभी तक की बड़ी खबरें
- असम: गुवाहाटी में भारी बारिश से हुआ बुरा हाल, सड़कों पर भरा पानी, आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त
- बिहार: पूर्व मंत्री श्याम रजक JDU में आज होंगे शामिल, हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल पार्टी से दिया था इस्तीफा
- महाराष्ट्र: शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में होगा प्रदर्शन, घटना के विरोध में प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे महाविकास अघाड़ी के नेता
- इंडियन एयरफोर्स: एयर मार्शल तेजिंदर सिंह को मिला डीसीएएस का पद
- लखीमपुर-खीरी: खूंखार बाघ की तलाश जारी, लोकेशन दिखाई पड़ी, अल सुबह पिंजरे के पास दिखा बाघ, दहशत के साए में जी रहे हैं स्थानीय लोग, रातभर मशाल जलाकर समूहों में निगरानी कर रहे लोग, डीएफओ ने कहा इस परेशानी से जल्द मिलेगी निजात, ड्रोन से की जा रही बाघ की तलाशी
- बहराइच में भेड़िए का आतंक, भेड़िए को पकड़ने के लिए की गई घेराबंदी, घेराबंदी देख भागे भेड़िए, बुजुर्ग और बच्चे को बनाया निशाना
- फर्रुखाबाद: 13 साल की नाबालिग के गर्भवती होने का मामला आया सामने, स्कूल के चपरासी पर ही लगा बलात्कार का आरोप
- कोलकाता रेप-मर्डर मामले में ‘CBI जांच में देरी’ को लेकर TMC महिला मोर्चा का प्रदर्शन, जांच प्रभावित करने को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार पर लग रहे आरोपों के बीच सरकार की फेस सेविंग की कोशिश
- मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण मामला, इडस्ट्री पर लग रहे आरोपों के बीच NCW ने मांगी हेमा कमेटी की फुल रिपोर्ट
- कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव, 19 किग्रा. कमर्शियल सिलेंडर 39 रुपये महंगा, देशभर में आज से लागू नई कीमतें
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव-2024: कांग्रेस ने बनाई पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची, जे एंड के में खोई जमीन वापस पाने की कोशिश में कांग्रेस



