Search
Close this search box.
Breaking News

कोटा: कोलकता में महिला रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या के विरोध में युवाओं ने निकाली आक्रोश रैली

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

कोटा: कोलकाता में महिला रेजीडेंट डॉक्टर का रेप, हत्या मामले के विरोध में पूरा देश इन दिनों आक्रोशित दिखाई दे रहा है। जघन्य कृत्य के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में कोटा में युवाओं ने नेहरू गार्डन से जिला कलेक्ट्री तक रैली निकालकर प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन में कठोर कानून की मांग

ज्ञापन के माध्यम से दुष्कर्म के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आज देश के अंदर लगातार महिलाओं के साथ अत्याचार व दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में आरोपियों को उम्र कैद या कुछ वर्षों की सजा देना ही पर्याप्त नहीं है, सरकार को चाहिए कि नया कानून बनाएं और दुष्कर्म के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा का प्रावधान किया जाए, ताकि भविष्य में अपराधी ऐसी घटनाओं को अंजाम देने से पहले लाख बार सोचने पर मजबूर हो जाए।

 

 

ये भी पढ़ें...