
कोटा: एजुकेशन सिटी कोटा हर साल न जाने कितने बच्चों का भविष्य बना देती है, लेकिन इस शिक्षण नगरी के साथ एक काला साया भी जुड़ चुका है, वो है यहां आकर पढ़ाई करने वाले बच्चों की आत्महत्या का। जी हां आंकड़ो के मुताबिक इस कोटा में अभी तक छात्रों की सुसाइड के 17 मामले आ चुके हैं। एक और छात्र ने खुदकुशी कर ली। मनोज सिंह नाम का ये छात्र यूपी का बताया जाता है।
छात्र ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि यह मैंने अपनी मर्ज़ी से किया है, मेरे दोस्तों और परिवार को परेशान न करें”। छात्र ने अपने पापा को हैप्पी बर्थडे भी बोला। जानकारी के मुताबिक जब पुलिस वहां पहुंची तो उसके मुंह पर पॉलीथीन और हाथ में रस्सी बंधी हुई थी।
पुलिस के मुताबिक छात्र मनजोत छाबड़ा यूपी के रामपुर का रहने वाला था। उसके पिता का नाम हरजोत सिंह छाबड़ा है। 18 साल का मनजोत यहां नीट की तैयारी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि मनजोत 4 महीने पहले ही कोटा आया था।



