
दैनिक राशिफल
दिन: शुक्रवार, तिथि: 04-08-2023
मेष: आपका दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। आप कोई गलत फैसला भी ले सकते हैं। किसी से विवाद में न पड़ें। तबीयत खराब हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दुर्घटना भी हो सकती है। ईष्ट देव की आराधना जरूर करें।
वृषभ: दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। घर परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है। आप प्रसन्न रहेंगे। बुजुर्गों का सम्मान करें और उनकी देखभाल अच्छे से करें।
मिथुन: दिन अच्छा रहेगा। मन सकारात्मक रहेगा। जो विद्यार्थी या नौकरी वाले जातक विदेश में कार्य करना चाहते हैं, या शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा अवसर है।
कर्क: दिन थोड़ा जोखिम भरा रह सकता है। आप व्यापारी हैं, तो फैसला सोच समझकर लें। रिश्तेदारों से साझेदारी तो बिल्कुल भी न करें। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लग सकती है। गले से संबंधित कोई बीमारी हो सकती है।
सिंह: दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ननिहाल पक्ष के किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। व्यापार आगे बढ़ाने के लिए नए प्लान बना सकते हैं।
कन्या: आपके लिए दिन उत्तम है। संतान की तरफ खुशी मिल सकती है। नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
तुला: दिन मिलाजुला रहेगा। आपका कोई मित्र आपको शेयर मार्केट के बारे में बता सकता है, जिसमें आप पैसा लगा सकते हैं। उधार पैसा देने से बचें। अपने ईष्ट देव की आराधना जरूर करें।
वृश्चिक: दिन थोड़ा खर्चीला रहने वाला है। किसी पर भी ज्यादा विश्वास न करें। कोई भी जरूरी बात बाहर वाले से शेयर न करें। अनावश्यक खर्च से बचें।
धनु: दिन बहुत शानदार रहेगा। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो सफलता मिलेगी। घर पर किसी विशेष अतिथि का आगमन हो सकता है। मन संतान की ओर से प्रसन्न रहेगा।
मकर: दिन सामान्य रहेगा। अपनी परेशानी किसी के सामने जाहिर न करें। व्यापार में कुछ नया करना चाह रहे हैं, तो कार्य पूरा होने की संभावना है।
कुंभ: दिन सामान्य रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं, तो किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई फैसला न करें, वरना आपको नुकसान हो सकता है।
मीन: दिन सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र में दबाव बन सकता है। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से निजात मिल सकती है। अपने ईष्ट देव की आराधना जरूर करें।
(राशिफल में बताई गई बातें औसतन सभी जातकों पर लागू होती हैं। बाकी कई बार कुछ परिणाम ग्रह, गोचर और नक्षत्र के हिसाब से भिन्न आने की संभावना भी बनी रहती है, खुश रहें। दिन की शुरुआत अच्छी करने की कोशिश करें। ईश्वर आपका कल्याण करे, आपका दिन शुभ हो)
ज्योतिष से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी पाने के लिए आप हमें कॉल और ई-मेल भी कर सकते हैं।
कॉल करें- +918250455019
ई-मेल करें- pmfcnewstv@gmail.com



