Search
Close this search box.
Breaking News

लखीमपुर-खीरी: फिल्म ‘शाहकोट’ की हो रही शूटिंग… ओयल की कोठी और मेढक मंदिर में फिल्माए जाएंगे सीन

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

लखीमपुर खीरी: इन दिनों जिले में पंजाबी मूवी शाहकोट की शूटिंग चल रही है। फिल्म के कुछ हिस्सों को खीरी जिले में आने वाले ओयल स्टेट में बनी राजा ओयल की कोठी में फिल्माया जा रहा है। फिल्म की स्टार कास्ट और पूरी टीम ओयल स्टेट में बनी इस कोठी में मौजूद है।

फिल्म में गुरु रंधावा और ईशा तलवार के अलावा बॉलीवुड के सीनियर एक्टर और पॉलीटिशियन राजबब्बर मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही सपोर्टिंग टीम भी गुरुवार को शूटिंग के बीच नज़र आई।

कोठी के गेट पर इन कलाकारों के चाहने वालों का तांता लगा रहा। गुरु रंधावा ने गेट पर पहुंचकर अपने प्रशंसकों से मुलाकात की। तो कई लोगों ने अपने फोट रंधावा की टीम के लोगों को सेल्फी लेने के लिए भी दे दिए।

 

सीन शूट करने के बीच फिल्म डायरेक्टर और टीम के बाकी लोग ईशा तलवार को सीन समझाते और रिहर्सल करते नज़र आए।

आपको बता दें कि फिल्म के कुछ सीन ओयल स्टेट में बनी कोठी और मेढक मंदिर के अलावा शहर के भीतर भी फिल्माए जाने की प्लानिंग है। बताया जा रहा है कि 3 अगस्त से 16 अगस्त तक शूटिंग की परमिशन प्रोड्यूसर्स को मिली है।

ये भी पढ़ें...