Search
Close this search box.
Breaking News

Viral वीडियो: महंत राजूदास ने स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर दिया बयान… कहा जहां मिलें वहां जूते मारो

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

अयोध्या: संत महात्माओं को आपने भजन कीर्तन करते हुए देखा होगा, लेकिन जब कोई धार्मिक मसले पर किसी तरह का कोई बयान दे तो ये धर्मावलंबी कितने गुस्से में आ सकते हैं, ये दिखाई पड़ा है एक वायरल वीडियो में। दरअसल सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से दिए गए बयानों से आहत हनुमान गढ़ी, अयोध्या के महंत राजूदास ने आज स्वामी प्रसाद मौर्य को आड़े हाथ ले लिया।

महंत राजूदास के वायरल वीडियो में वो स्वामी प्रसाद पर अपशब्द कह गए। उनका कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य सावधान हो जाओ। आम जन मानस को जूता लेकर हर मिनट तैयार रहना चाहिए। जहां मिल जाए, इनके सिर पर जब तक जूता नहीं बजेगा तब तक इनकी बुद्धि शुद्ध नहीं होगी। स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कही गई ये बातें सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं।

आपको ये भी बता दें कि महंत राजूदास और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच अदावत नई नहीं है.. इसी साल फरवरी में लखनऊ में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में दोनों के बीच कहासुनी और उसके बाद हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। फिलहाल देखना होगा कि स्वामी प्रसाद मौर्य इस पर क्या रुख दिखाते हैं।

ये भी पढ़ें...