Search
Close this search box.
Breaking News

Bollywood Crying: अपनी क्रिएटिविटी से फिल्मों को चार चांद लगाने वाले नितिन देसाई बेरुखी के साथ दुनिया छोड़ चले

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

मुंबई: जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की 58 साल में मृत्यु हो गई। नितिन देसाई कर्जत रोड पर बने स्टूडियो में मृत अवस्था में पाए गए। कहा जा रहा है कि 2 अगस्त को सुबह 4 बजकर 30 मिनट के आसपास उन्होंने खुदकुशी कर जान दे दी। नितिन देसाई की मौत ने कई लोगों को हिलाकर रख दिया है। शोभा डे ने लिखा एक और शिकार हो गया बॉलीवुड का… तमाम लोगों आर्ट डायरेक्टर नितन देसाई की मौत पर सवाल खड़े कर रहे हैं।  नितिन देसाई के निधन की वजह से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी।  हेमा मालिनी और नील नितिन मुकेश सहित कई सितारों ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।

नितिन देसाई की मौत के पीछे उनकी आर्थिक तंगी वजह बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में हर एंगल से छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि नितिन देसाई ने अपनी मेहनत से एनडी स्टूडियो को 2005 में स्थापित किया था। 52 एकड़ में फैले इस स्टूडियो में इनडोर और आउटडोर बहुत सारी फिल्मों की शूटिंग हुई है। यहां तककि टीवी शोज के सेट भी लगे हैं। रियलिटी शो बिग बॉस का भी सेट एनडी स्टूडियो में ही लगता है।

देवदास-लगान जैसी फ़िल्मों का सेट नितिन देसाई ने ही लगाया था। उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने अपने स्टूडियो को कई बार दिखाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ND’s Film World (@ndsfilmworld)

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ND’s Film World (@ndsfilmworld)

ये भी पढ़ें...