होम

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Breaking News

3 अगस्त 2023 का राशिफल: कैसा रहेगा आपका का दिन ? जानिए लॉजिकल एस्ट्रोलॉजर मंजू शर्मा से…

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

दैनिक राशिफल

दिन: गुरुवार,    तिथि: 03-08-2023

मेष: आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। परिजनों से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। किसी नए व्यापार के लिए दिन शुभ है।

वृषभ: आपका दिन अच्छा है। हर तरफ तारीफ होगी। अगर कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो कामयाबी मिलेगी। घर पर कोई विशेष अतिथि आ सकता है।

मिथुन: दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। पेट संबंधित बीमारी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क: दिन परेशानी वाला रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। आपसे बुजुर्गों का अपमान भी हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बुजुर्गों की सेवा करें।

सिंह: दिन अच्छा रहेगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। किसी काम में लाभ मिल सकता है।

कन्या: आपसे कोई उधार मांगता है तो न दें। आपका पैसा फंस सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी वाद-विवाद में न पड़े। इष्ट देवता का ध्यान करें।

तुला: आज का दिन खुशियां लाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। व्यापार में नये अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक: आज कुछ परेशानी हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। सपरिवार किसी यात्रा पर जाते हैं, तो वाहन संभलकर चलाएं। अपने बुजुर्गों की सेवा करें।

धनु: दिन अच्छा रहेगा। कोई रुका कार्य पूरा हो सकता है। मन की शांति के लिए परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी परिचित से कोई आर्थिक लाभ हो सकता है।

मकर: दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर व्यापार में लंबे समय से परेशानियां आ रही हैं, तो आज से सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपके मन को शांति मिलेगी।

कुंभ: दिन परेशानी भरा होगा। कोई दुर्घटना हो सकती है। परिवार के सदस्यों से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

मीन: दिन परेशानी वाला रहेगा। व्यापार बदलने का मन बना रहे हैं, तो बिल्कुल भी न करें। आपको कोई चोट भी लग सकती है। वाद-विवाद में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। भोलेनाथ का भजन करें। अपने ईष्ट देव की आराधना करें।

(राशिफल में बताई गई बातें औसतन सभी जातकों पर लागू होती हैं। बाकी कई बार कुछ परिणाम ग्रह, गोचर और नक्षत्र के हिसाब से भिन्न आने की संभावना भी बनी रहती है, खुश रहें। दिन की शुरुआत अच्छी करने की कोशिश करें। ईश्वर आपका कल्याण करे, आपका दिन शुभ हो)

ज्योतिष से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी पाने के लिए आप हमें कॉल और ई-मेल भी कर सकते हैं।
कॉल करें- +918250455019
ई-मेल करें- pmfcnewstv@gmail.com

ये भी पढ़ें...