Search
Close this search box.
Breaking News

राजस्थान: नर्सेज़ का अपनी मांगों पर राज्यव्यापी प्रदर्शन… 2 घंटे तक चला विरोध.. हुई जबरदस्त नारेबाज़ी

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

राजस्थान के सभी 33 जिलों में, मेडिकल कॉलेज संलग्न चिकित्सालयों एवम् जिला चिकित्सालयों के 100 से अधिक चिकित्सा संस्थानों में मंगलवार को हुआ 2 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया।

जयपुर: राजस्थान में नर्सिंगकर्मी भी अब अपनी मांगों को लेकर और कड़ा रुख अख्तियार कर रहे हैं। मंगलवार सुबह आठ बजे से 10 बजे तक दो घंटे विरोध प्रदर्शन कर जबरदस्त नारेबाजी की। राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के आव्हान पर नर्सेज की 11 सूत्री मांगे नहीं माने जाने से आक्रोशित राजस्थान के सभी नर्सिंग कर्मियों ने चिकित्सालयों के मुख्य द्वार पर दो घंटे प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी और सभाएं की।

समिति के प्रदेश संयोजक प्यारे लाल चौधरी, राजेंद्र राणा, नरेंद्र सिंह शेखावत ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि आज ढाई महीने से लगातार अपनी जायज मांगों को लेकर नर्सेज शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार की ओर से कोई निर्णायक वार्ता नहीं करने से राजस्थान के सभी नर्सेज आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि नर्सेज राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार करने, उनको जरूरत मंदो तक पहुंचाने एवं जनहित के कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और आंदोलनों से दूर रहते हैं, इन्ही कारणों से राजस्थान के नर्सेज बिहार, यूपी, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली जैसे राज्यों और राजस्थान में ही अपने समकक्ष पुलिस, शैक्षणिक, अकाउंट्स सर्विसेज आदि से वेतन भत्तों में एवं पदोन्नति में काफी पिछड़ गए।

2 घंटे के विरोध प्रदर्शन के बीच नर्सेंज़ से बात करते पदाधिकारी

उन्होंने चेतावनी दी है कि अब भी मांगों पर कोई निर्णायक कार्रवाई नही की गई, तो पूरे राजस्थान में आंदोलन को 2 अगस्त से ग्रामीण क्षेत्रों में 2 घंटे क्रमवार विरोध प्रदर्शन करते हुए और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में शामिल होती नर्सेज़

जिला संयोजक अनेश सैनी, महिपाल सामोता, जेपी कस्वा ने बताया कि जयपुर में एसएमएस हॉस्पिटल, महिला चिकित्सालय, जनाना अस्पताल ,जे के लोन, कांवटिया, गणगौरी, मेंटल हॉस्पिटल, सेटेलाइट हॉस्पिटल सहित तमाम चिकित्सालयों में नर्सेज ने 2 घंटे विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

क्या कहना है नर्सेज़ का ?

वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए
ग्रेड पे में बदलाव की कर रहे हैं मांग
एक पदोन्नति में सीनियर होने पर भी नहीं बढ़ रहा ग्रेड पे
नर्सिंग निदेशालय के गठन और नर्सिंग कैडर गठित करने की मांग
ठेका प्रथा समाप्त कर संविदा पर नर्सिंग स्टाफ लगाए जाने की भी मांग
नर्सिंग कर्मियों का वेतन दिल्ली और बिहार की तर्ज पर बढ़ाने की मांग
7वें वेतन आयोग के बाद भी कई राज्यों के मुकाबले कम मिल रहा वेतन
नर्सिंग कर्मियों का वेतन कम से कम 37,800 चाहते कर्मचारी
SMS अस्पताल के बाहर नर्सेज का सांकेतिक धरना जारी
राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर चल रहा धरना

जिला संयोजक सोम सिंह मीणा, मनोज डूबी एवं समोल चौधरी ने बताया कि एसएमएस हॉस्पिटल में आयोजित सभा को प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र राणा, प्यारे लाल चौधरी, भूदेव धाकड़, पुरषोत्तम कुम्भज, महासचिव कैलाश शर्मा, जावेद नकवी, तारा चंद जांगिड़, द्वारका यादव सहित दर्जन भर नर्सिंग नेताओ ने संबोधित करते हुए आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया। उधर एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के नर्सेज की ओर से 15वें दिन भी धरना दिया गया।

 

ये भी पढ़ें...