Search
Close this search box.
Breaking News

01-08-2023 की UPDATE: वो खबरें जिन पर रहेगी दिनभर नज़र

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

आज की बड़ी खबरें

PM मोदीः आज पुणे दौरे पर पीएम मोदी, लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित… कार्यक्रम के मंच पर शरद पावर और पीएम मोदी साथ, यह सम्मान पाने वाले 41वें शख़्स बने मोदी, पुणे में मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने का भी कार्यक्रम, कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी आज।

CM योगीः CM की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, बैठक के बाद लोकभवन मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस, कैबिनेट बैठक में 32 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, किसी भी जिले की गाड़ी का अन्य जिलों में करा सकेंगे फिटनेस, आवासीय योजना से जुड़ा प्रस्ताव कैबिनेट से पास, 7 जिलों में 1 हजार करोड़ की आवासीय योजनाएं।

महाराष्ट्रः ठाणे में बड़ा हादसा, शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से एक दर्जन से अधिक की मौत, NDRF राहत बचाव में लगी, निर्माणाधीन समृद्धि एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा।

दिल्लीः गृह मंत्री अमित शाह आज NCT दिल्ली संशोधन विधेयक संसद में किया पेश। बिल पेश होते ही विपक्षी सांसदों ने किया हंगामा। लोकसभा दोपहर 3 बजे तक के लिए हुई स्थगित। AIMIM और TMC ने बिल का किया विरोध। कहा जा रहा है कि BJD इस बिल पर सरकार के साथ आ गई है।

दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके बीजेपी को घेरा है। राहुल ने कहा है कि बीजेपी और उनके समर्थित लोगों ने देश में नफरत का केरोसीन फैला दिया है। आज सुबह ही राहुल गांधी ने आज़ादपुर मंडी का किया दौरा।फल और सब्ज़ी विक्रेताओं से मिले राहुल गांधी।

हरियाणाः कई स्थानों पर हिंसा के बाद आज एहतियातन फ़रीदाबाद के स्कूल,कॉलेज बंद, गुरुग्राम में दफ़्तर और शिक्षण संस्थान रहे बंद, धारा 144 लागू।

गुजरातः G-20 महिला सशक्तिकरण सम्मेलन गांधीनगर में आज

क्रिकेटः भारत-वेस्टइंडीज़ के बीच सीरीज़ का तीसरा वन डे मैच आज

मौसम विभागः मानसून के दूसरे चरण में बारिश सामान्य रहने की संभावना

हीरो मोटो कॉर्पः पवन मूँजाल के घर व दफ़्तर पर ED का छापा, PMLA का मामला, कुछ महीनों पहले IT ने की थी रेड

दिल्लीः सिद्धू मूसेवाला हत्या का आरोपी सचिन बिश्नोई अज़रबैजान के बाकू से भारत लाया गया, दिल्ली पुलिस ने की पुष्टि

अखिलेश यादवः सपा मुखिया की अहम बैठक शुरू, सभी 62 प्रवक्ता शामिल, 2024 चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा।

दिल्लीः केंद्र सरकार OBC के 27% कोटा को उपजातियों के बीच बांटेगी, जस्टिस रोहिणी आयोग ने सौंपी रिपोर्ट, अब सरकार को फिर से पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण ढांचे को परिभाषित करना होगा, उप-वर्गीकरण के पीछे का मकसद विभिन्न OBC समुदायों के बीच आरक्षण लाभों का समान वितरण सुनिश्चित करना है

जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस मामलाः ट्रेन में हुई गोलीबारी की घटना की व्यापक जांच के लिए एडीजी/आरपीएफ (एचएजी) की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन। दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मरने वाले यात्रियों के लिए 10 लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा। ASI टीकाराम के परिवार को सेवा नियमों के अनुसार देय राशि मिलेगी, पश्चिमी रेलवे CPRO का बयान

 

 

ये भी पढ़ें...