Search
Close this search box.
Breaking News

मन की बात: 100वें एपिसोड में पीएम जी-20 समेत कई की…पीएम ने कहा चरैवेति-चरैवेति-चरैवेति… हाज़ी महिलाओं की भी की तारीफ

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

मन की बात@100

प्रधानमंत्री मोदी ने 100 वें एपिसोड में ‘मन की बात’ की। लाइव प्रसारण के लिए देशभर में बूथ स्तर पर चार लाख सेंटर बनाए गए।पीएम मोदी ने चरैवेति चरैवेति चरैवेति यानी चलते रहो-चलते रहो-चलते रहो की बात कही। पीएम ने कहा कि हर एपिसोड में देशवासियों के सेवा और सामर्थ्य ने दूसरों को प्रेरणा दी है।

मुझे विश्वास है कि सामूहिक प्रयास से बड़े से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। इस साल हम आजादी के अमृतकाल में आगे बढ़ रहे हैं। भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। यह भी एक वजह है कि शिक्षा के साथ-साथ डाइवर्स ग्लोबल कल्चर्स को समृद्ध करने के लिए हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है।

मुझे उन मुस्लिम महिलाओं से भी बड़ी संख्या में पत्र मिले, जो हाल ही में ‘हज’ करके लौटी हैं। इन महिलाओं ने बिना किसी पुरुष साथी या ‘मेहरम’ के ही अपना ‘हज’ पूरा किया। इनकी संख्या सिर्फ 50 या 100 नहीं बल्कि 4 हजार से ज्यादा है। यह एक बहुत बड़ा बदलाव है, पहले मुस्लिम महिलाओं को बिना किसी ‘मेहरम’ के ‘हज’ करने की अनुमति नहीं थी। मेहरम के बिना हज करने वाली मुस्लिम महिलाओं के लिए महिला समन्वयक नियुक्त करने के लिए सऊदी अरब सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं।

‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विषयों पर बात की। पीएम मोदी ने सावन के पवित्र महीने की चर्चा की और बताया कि भारत के तीर्थों का महत्व बढ़ा है। पूरी दुनिया से लोग इसे देखने आ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, हमारे पर्व, हमारी परंपराएं हमें गतिशील बनाते हैं। पीएम ने ये भी कहा कि सावन के महीने में देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। पूरी दुनिया से भारत के तीर्थों में श्रद्धालु आ रहे हैं। मुझे ये जानकारी लगी है कि अमेरिका के कैलिफोर्निया से दो दोस्त अमरनाथ यात्रा पर आए थे।

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में सावन के पवित्र महीने का जिक्र किया और बताया कि भारत के तीर्थों का महत्व बढ़ा है और पूरी दुनिया से लोग इसे देखने आ रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, हमारे पर्व, हमारी परंपराएं हमें गतिशील बनाते हैं.

प्रधानमंत्री ने बताया कि सावन के महीने में देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. पूरी दुनिया से भारत के तीर्थों में श्रद्धालु आ रहे हैं. मुझे पता चला है कि अमेरिका के कैलिफोर्निया से दो दोस्त अमरनाथ यात्रा पर पर आए थे.

पीएम ने यूपी में बने पौधारोपण के रिकॉर्ड का जिक्र भी किया। उत्तर प्रदेश सरकार के अभियान के तहत एक दिन में 30 करोड़ पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया गया। ऐसे कार्यक्रम जनभागीदारी के बिना हो ही नहीं सकते। पीएम ने कहा अमेरिका ने हमें कुछ दुर्लभ कलाकृतियां लौटाई हैं। ये खबर जैसे ही लोगों को पता लगी, सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। युवाओं में इन कलाकृतियों को लेकर गर्व का भाव दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें...