Search
Close this search box.
Breaking News

Viral वीडियो: हीरोगीरी पड़ी महंगी… पानी की तेज धार में बह गई बाइक… मुश्किल से बची जान…

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

बस्सी: वैसे तो लापरवाहियों की कोई हद नहीं होती, कभी-कभी कुछ लापरवाहियों बहुत बड़ा नुकसान कर जाती हैं, लेकिन लोग बाज़ नहीं आते। कई बार तो लोगों को अपनी हीरोगीरी दिखाने के चक्कर में चोट तक लग जाती है, तो कई बार दिक्कतों में पड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही नज़ार देखने को मिला बस्सी में एक बाइक सवार का। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

शनिवार दिन भर होती रही तेज़ बारिश ने जयपुर के अलावा कई इलाकों में लोगों को मुसीबत में डाल दिया। इधर जयपुर के बस्सी के सांभरिया में ढूंढ़ नदी पुलिया पार करते वक्त पानी के तेज बहाव में एक बाइक सवार फंस गया। वक्त रहने उसने बाइक छोड़ दी, तो उसकी जान तो बच गई, लेकिन बाइक तेज धार में ताश के पत्ते की तरह बहती चली गई। कई ऐसी पुलिया बनी हैं, जिनके किनारों पर रेलिंग नहीं बनाई गई है। झमाझम बारिश के दौर में ऐसी पुलिस लोगों की जान पर भारी पड़ रही हैं।

इधर प्रशासन ने सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए हैं। लोग भी अपनी जगहों पर पहुंचने के लिए मजबूर हैं, इसलिए ऐसे कदम कई बार मजबूरी में भी उठा लेते हैं। इस वीडियो में भी देखा जा सकता है, कि कैसे उस पार तमाम लोग खड़े थे, कि अचानक ये बाइक सवार दूसरी पार जाने के लिए हिम्मत दिखाता है। और बीच में फंस जाता है। पीएमएफसी न्यूज़ सभी से ये अपील करता है, कि आप ऐसे मौसम में गैरजरूरी कामों से बाहर न निकलें और न ही इस तरह का कोई रिस्क उठाएं।

ये भी पढ़ें...