Search
Close this search box.
Breaking News

30 जुलाई 2023 का राशिफल: कैसा रहेगा आपका का दिन ? जानिए लॉजिकल एस्ट्रोलॉजर मंजू शर्मा से…

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

दैनिक राशिफल

दिन: रविवार, तिथि: 30-07-2023

मेष: आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। माता-पिता से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है। अगर आप किसी यात्रा पर निकलने वाले हैं, तो थोड़ी सावधानी बरतें। आपका व्यापार में घाटा हो सकता है। परिवार में किसी अतिथि का आगमन होगा, आपसी संबंधों में सुधार आएगा। सूर्य देव को अर्घ्य दे कर ही घर से बाहर निकलें।

वृषभ: आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने परिवार की जरूरत की चीजों को पूरा करने के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको यात्रा में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए ध्यान रखें। शिवलिंग पर दूध, गंगा जल चढ़ाएं ईश्वर आपका कल्याण करेगा।

मिथुन: आज का दिन अच्छा हैं। धन से संबंधित जिस कार्य में आज हाथ डालेंगे, आपको कामयाबी मिलेगी। मन संतान की ओर से प्रसन्न रहेगा। घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा।

कर्क: आपके लिए आज का दिन किसी नये कार्य की शुरूआत करने के लिए अच्छा हैं। नौकरी में अन्य योजनाओं का लाभ उठाने के बहुत सारे मौके मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में अच्छे संकेत हैं। किसी मौसमी बीमारियों से आपका बच्चा परेशान हो सकता है, इसलिए ख्याल रखें।

सिंह: आपको आपकी किस्मत का भरपूर साथ मिल रहा है। आज व्यापार करने वालों के लिए दिन शुभ है। आपके आस-पास वाद-विवाद की आशंका बन सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए के लिए दिन शानदार रहने वाला है।

कन्या: आपके लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। घर में सीमेंट निर्माण से संबंधित कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं। आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। आपकी मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है। सूर्य देव को अर्घ्य दें, नई ऊर्जा का संचार होगा।

तुला: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जमीन/जायदाद से संबंधित कोई मामला कोर्ट में चल रहा हो, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। अपने दुश्मनों से सावधान रहें। पूजा पाठ और गौ सेवा करें।

वृश्चिक: आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका वैवाहिक संबंध बहुत अच्छा रहेगा। डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं। यदि आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो आपकी यात्रा सफल होगी। अगर आप व्यापार करते हैं, तो आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है।

धनु: आज आप बहुत खुश रहेंगे। आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। अगर आपका जीवनसाथी से कोई विवाद चल रहा है, तो आज सुलझ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मकर: आज आप नौकरी से जुड़े कार्यों में ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। दोपहर बाद आप अपने बच्चों के साथ मस्ती कर सकते हैं। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं, या कोई परीक्षा दी हो तो कामयाब हो सकते हैं। अपने ईष्ट देव की आराधना जरूर करें।

कुंभ: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आपकी कार्य क्षमता और आपकी मेहनत देखते हुए परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। अटके हुए काम बन सकते हैं।

मीन: आज व्यापार करने वाले सावधान रहें। बहकावे में आकर कोई ऐसा कार्य ना करें, जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़े। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहे।

(राशिफल में बताई गई बातें औसतन सभी जातकों पर लागू होती हैं। बाकी कई बार कुछ परिणाम ग्रह, गोचर और नक्षत्र के हिसाब से भिन्न आने की संभावना भी बनी रहती है, खुश रहें। दिन की शुरुआत अच्छी करने की कोशिश करें। ईश्वर आपका कल्याण करे, आपका दिन शुभ हो)

ज्योतिष से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी पाने के लिए आप हमें कॉल और ई-मेल भी कर सकते हैं।
कॉल करें- +918250455019
ई-मेल करें- pmfcnewstv@gmail.com

ये भी पढ़ें...