
राजस्थान ABVP ब्रेकिंग
3 से 10 अगस्त में करौली से जयपुर तक निकलेगी पदयात्रा, छात्र करेंगे न्याय की बात
राजस्थान में महिला उत्पीड़न, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के विरोध में एबीवीपी न्याय पदयात्रा निकालने जा रही है। 3 अगस्त से शुरू होने वाली ये यात्रा करौली से शुरू होगी। 10 अगस्त को जयपुर में यात्रा का समापन होगा।
एबीवीपी का कहना है कि बेटियों को न्याय, युवाओं को न्याय दिलाने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा से छात्र संगठन मौजूदा सरकार के खिलाफ एक माहौल बनाने का काम करेगी साथ ही गंभीर विषयों की तरफ सरकार और आम लोगों का ध्यान भी खींचेगी।



