Search
Close this search box.
Breaking News

अजमेर: यूपी के पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ख्वाजा की दर पर टेका माथा

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

अजमेर: समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव शुक्रवार को ख्वाजा की नगरी अजमेर पहुंचे।इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया से बात भी की। एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर चुटकी ली और कहा कि हमारे पास तो पीएम बनाने की कई चॉइस हैं। किसी महिला को पीएम बनाना हो, तो हमारे पास हैं। किसी बुजुर्ग को पीएम बनाना हो, तो हमारे पास हैं। कोई नया पीएम बनाना हो, तो हमारे पास हैं। लेकिन बीजेपी के पास कोई विकल्प नहीं है। उनके पास सिर्फ एक ही चेहरा बचा है।

ये कटाक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी के उस बयान पर किया है, जिसमें अक्सर ये कहा जाता है, कि विपक्ष में एकता नहीं है, वहां तो इतने चेहरे हैं, कि हर कोई पीएम बनने का ख्वाब देखे बैठा है।

समाजवादी पार्टी ने अपने ट्वीटर हेंडल के जरिए ये जानकारी साझा की है। “जो लोग ‘INDIA’ से घबरा रहे हैं वो देश को क्या आगे बढ़ाएंगे। बीजेपी को तो इतना देख लिया अब और कितना देखोगे। 10 साल में भी मणिपुर जैसी घटना हो जाए सोचिए और केवल इसीलिए ये हो रहा है क्योंकि वहां स्वार्थ है। ये लोकसभा में नहीं आ पा रहे हैं।” एयरपोर्ट से सीधे ख्वाजा गरीब नवाज़ की दरगाह पर चादर चढ़ाने अखिलेश यादव पहुंचे।

अजमेर में हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर अखिलेश यादव में देश की तरक्की और ख़ुशहाली की दुआ की।

ये भी पढ़ें...