



अमिताभ बच्चन की नातिन, नव्या नवेली नंदा लड़कियों को देंगी कॉन्फिडेंट बनने का फॉर्म्यूला
जयपुर: वैसे तो बॉलीवुड में बच्चन फैमिली बहुत सफल फैमिली है, जिसमें महानायक अमिताब बच्चन हैं, एक्टर और सांसद जया बच्चन हैं, अभिनेता अभिषेक बच्चन हैं और विश्व सुंदरी और एक्टर एश्वर्य राय बच्चन का नाम शामिल है। लेकिन अब बिग बी की नातिन भी बड़े कैनवास पर दिखने लगी हैं। जी बात हो रही नव्या नवेली नंदा की। नव्या मॉडलिंग की दुनिया में अपना नाम कर रही हैं।
इधर यूथ में भी अपना क्रेज रखती हैं। गुरुवार को राजधानी के महारानी कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का नाम “You Grow Girl! A Yuvaa Roadshow” with Navya Naveli Nanda रखा गया है। नव्या इस कार्यक्रम के जरिए लड़कियों को प्रेरित करने का काम करेंगी। महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और महिला अधिकार इस कार्यक्रम का मूल मकसद है। मनुष्य का शारीरिक रूप से ग्रो होने के साथ बौद्धिक रूप से भी ग्रो होना जरूरी होता है। जब आपकी ग्रोथ होती है, तो कई तरह की चुनौतियों का सामना लड़कियों को करना पड़ता है।
पैदा होने से लेकर शादी ब्याह होने, अपना करियर बनाने, समाज में अपना वजूद कायम करने जैसी कई चुनौतियां लड़कियां फेस करती हैं। ऐसे में इस तरह के कार्यक्रम लड़कियों में उनके भीतर आत्मविश्वास को बढ़ाने वाले साबित हो सकते हैं।