
दिल्ली: बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर – ‘भारत मंडपम’ का उद्घाटन करते हुए देश को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया भारत की ओर बड़ी उम्मीदों से देख रही है। बदलता भारत दुनिया के सामने अपने मजबूत लोकतंत्र की तस्वीर सामने रख रहा है।
प्रधानमंत्री ने उद्घाटन के मौके पर खुद से ड्रोन उड़ाकर ये भव्य इमारत लोगों को समर्पित की है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कर कमलों से #ITPO कॉम्प्लेक्स भारत मंडपम का उद्घाटन एक गर्वित क्षण है।
नए भारत की आधुनिकता एवं प्रगति का प्रतीक यह कॉम्प्लेक्स विश्वस्तरीय इवेंट्स, प्रदर्शनियों एवं सम्मेलनों के लिए अद्भुत स्थल सिद्ध होगा।
अभिनंदन! pic.twitter.com/SHcIZ1K78S
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 26, 2023
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने श्रम शक्ति को सम्मानति किया। जित वर्करों के अथक प्रयासों से भारत मंडपम बनकर एक वैश्विक स्तर की इमारत बना है, उन तमाम वर्करों को पीएम ने सम्मानित किया।
‘श्रम शक्ति’ को नमन !
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने IECC कॉम्प्लेक्स का निर्माण करने वाले श्रमजीवियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। pic.twitter.com/2jMt1zAd6l
— BJP (@BJP4India) July 26, 2023
कार्यक्रम में पीएम की खुशी देखते ही बन रही थी। देश को लेकर आश्वस्त दिखे प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि लगातार बेहतर काम सरकार ने किए हैं, तीसरे टर्म में बहुत कुछ करना है। पीएम की ओर से चुटीले अंदाज में तीसरे टर्म बोलते ही वहां मौजूद लोग हंस पड़े।
आईईसीसी कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री ने स्मारक टिकट और सिक्के भी जारी किए। पीएम मोदी का मानना है कि भारत मंडपम देखकर हर भारतीय आनंदित है, गर्व महसूस कर रहा है। यह भारत के सामर्थ्य और नई ऊर्जा का आह्वान है। ये भारत की भव्यता और इच्छा शक्ति का दर्शन है।
आपको बता दें कि मोदी सरकार ने जनवरी, 2017 में प्रगति मैदान के पुनर्विकास के लिए आईटीपीओ के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए एनसीटी में विश्वस्तरीय आईईसीसी निर्माण पर सहमति जाहिर की थी। इस परिसर को वैश्विक स्तर की मीटिंग, बड़े कार्यक्रम और प्रदर्शनियों के विचार से बनाया गया है। भारत मंडपम में मल्टीरोल हॉल और प्लेनरी हॉल में 7 हजार लोगों की व्यवस्था की जा सकती है। साथ ही इसके एम्फीथियटर में 3 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
आपको ये भी बता दें कि प्रगति मैदान में दिन में पीएम मोदी ने हवन पूजन में हिस्सा लिया था, जबकि शाम को आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। ये निर्माण जी-20 की बैठकों के लिए विशेष तौर पर किया गया है।



