Search
Close this search box.
Breaking News

राजस्थान: 27 जुलाई को सीकर में पीएम मोदी का कार्यक्रम… डोटासरा ने दागे कई सवाल

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीकर दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। बीजेपी ने कार्यक्रम में भीड़ जुटाने की प्लानिंग कर रखी है। पूरे शेखावाटी पर अपना असर छोड़ने की कोशिश प्रधानमंत्री जरूर करेंगे। वैसे तो गुरुवार को सीकर में प्रधानमंत्री के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दरअसल कहा जा रहा है कि पीएम तमाम किसानों के खातों में कल फिर से किस्त भेजने वाले हैं।

इसके अलावा कार्यक्रम सीकर में है, तो जाहिर है कि पीएम अग्निवीर योजना के फायदे भी मंच से गिनाएंगे। राजस्थान के चुनावी मौसम के साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में NDA का मुकाबला INDIA वाले विपक्ष से होने वाला है, लिहाज़ा पीएम कोई मौका सूबे के कांग्रेस सरकार को घेरने का नहीं छोड़ेंगे। इतना ही नहीं मणिपुर मामले पर पीएम से विपक्ष जवाब का इंतजार संसद में कर रहा है, लेकिन जिस तरह से गुढ़ा ने राजस्थान सरकार को आईना दिखाया है, साथ ही हाल में कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने कानून को लेकर जो बयान देते हुए राजस्थान में महिला अपराध और सुरक्षा को आधार बनाते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल किया, उन मुद्दों को पीएम उठाने से चूकेंगे नहीं।

इधर बीजेपी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से बहुत खुश है, और पूरी ऊर्जा के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की कोशिश में है, लेकिन दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम को सवालों से घेरने की तैयारी कर ली है। गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि पीएम का स्वागत तो सीकर करेगा, लेकिन शेखावाटी का जन-जन उनसे 3 मांग कर रहा है।

1. अग्निवीर बंद करके सेना में स्थाई भर्ती और पेंशन व्यवस्था हो।
2. जातीय जनगणना करके जितनी आबादी, उतना हक दें।
3. राष्ट्रीयकृत बैंकों से किसानों की कर्ज़माफी हो (वन टाइम सेटलमेंट में राजस्थान अपने हिस्से की राशि चुकाने के लिए तैयार है)।

डोटासरा ने अपनी ये डिमांड अपने ट्वीटर हैंडल के जरिए साझा भी की है।

अब देखना होगा कि प्रधानमंत्री सीकर में किन-किन बातों का जिक्र करते हैं। क्योंकि कांग्रेस लगातार ईआरसीपी का मुद्दा बीजेपी के सामने उठाती रही है, ये कहते हुए कि केंद्र की सरकार ईआरसीपी को लेकर कभी गंभीर नज़र नहीं आई है, साथ ही ईआरसीपी के मामले पर राजस्थान के साथ केंद्र ने धोखा किया है।

ये भी पढ़ें...