
दोपहर 1 बजे तिरंगा रैली कॉमर्स कॉलेज से राजस्थान विश्वविद्यालय तक निकाली जाएगी
जयपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आज तिरंगा रैली निकालने जा रही है। राजस्थान विश्वविद्यालय की ABVP इकाई की ओर से करगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है।
तिरंगा रैली कॉमर्स कॉलेज से राजस्थान विश्वविद्यालय तक निकाली जाएगी। रैली के लिए दोपहर 1 बजे समय रखा गया है। रैली में शामिल होने के लिए एबीवीपी ने तमाम युवाओं और छात्रों का आह्वान किया है। एबीवीपी का कहना है कि सभी नियमों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकाली जाएगी।
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में मई में शुरू हुआ करगिल युद्ध 26 जुलाई 1999 को भारत ने विजय हस्ताक्षर से खत्म किया था। इस युद्ध में हमारे वीर सपूतों ने अपनी जान की बाजी लगा दी, लेकिन भारत का मस्तक झुकने नहीं दिया। इन्हीं वीरों के सम्मान में एबीवीपी छात्र संगठन की ओर से तिरंगा रैली निकाली जाएगी।



