होम

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Breaking News

आज का राशिफल: कैसा रहेगा आपका का दिन ? जानिए लॉजिकल एस्ट्रोलॉजर मंजू शर्मा से…

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

आज का राशिफल

दिन: बुधवार, तिथि: 26-07-2023

मेष: आपके लिए आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में अच्छे संकेत हैं। आपके अधिकारी आज आपसे बहुत खुश रहेंगे। जिससे आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। नौकरी में मान सम्मान मिलने की भी संभावना है।

वृषभ: आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप परिवार से जुड़ी जिम्मेदारी के कामों में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आपको थोड़ा मानसिक तनाव भी हो सकता है।

मिथुन: आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी कार्य क्षमता और आपकी मेहनत को देखते हुए आपका परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी पुराने पारिवारिक विवाद के सुलझने की संभावना है।

कर्क: आपके लिए आज का दिन किसी नये कार्य शुरू करने के हिसाब से अच्छा नहीं है। आप अपने विरोधियों से सावधान रहें। अपने ईष्ट देव की आरधाना करके ही घर से बाहर निकलें।

सिंह: आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा खराब हो सकता है, इसीलिए सभी चिंताओं को छोड़कर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी मामले में आपको धन हानि हो सकती है।

कन्या: आप अपनी किसी बात को सोचकर मन ही मन खुश हो सकते हैं। आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। आपकी मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है।

तुला: आपका दिन अच्छा रहेगा। जमीन/जायदाद से संबंधित कोई मामला कोर्ट में चल रहा हो, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आप अपनी सेहत का बेहद ख्याल रखें।

वृश्चिक: आज किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। अपने किसी परिचित का दुखद समाचार मिल सकता है। कुछ भी बात बोलने से पहले सोच लें। अपने ईष्ट देव की आरधाना जरूर करें।

धनु: आपका कोई बड़ा राज़ आपके जीवनसाथी के सामने खुल सकता है। जिसके कारण मतभेद पैदा हो सकते हैं। किसी भी प्रकार के लेन-देन से सावधान रहें। अपनी वाणी पर संतुलन रखें।

मकर: आपकी सेहत के हिसाब से दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। दिन अच्छा रहेगा। किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। वाहन खरीदने के लिए दिन शुभ है।

कुंभ: हर बात को प्यार से हैंडल करने की कोशिश करें। बातचीत के बीच अहंकार ना लाएं। किसी बड़े कार्य को करने में आपके मित्रों का भरपूर सहयोग मिल सकता है।

मीन: आज का दिन परेशानी वाला रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापार करने वाले सावधान रहें। आपका अपने प्रिय मित्र से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर संतुलन रखें।

(राशिफल में बताई गई बातें औसतन सभी जातकों पर लागू होती हैं। बाकी कई बार कुछ परिणाम राशिफल के भिन्न आने की संभावना भी बनी रहती है, ईश्वर आपका कल्याण करे, आपका दिन शुभ हो)
ज्योतिष से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी पाने के लिए आप हमें ई-मेल भी कर सकते हैं।
ई-मेल करें- pmfcnewstv@gmail.com

ये भी पढ़ें...