
पाकिस्तान: अलवर की अंजू ने पाकिस्तान जाने को लेकर जो कदम उठाए, उसने उसके पति अरविंद, दो बच्चे और पूरे परिवार को परेशानी में तो डाल दिया है। पहले तो अंजू किसी सहेली से मिलने जा रही है, ऐसा कहती है। फिर उसका एक वीडियो सामने आता है, जिसमें वो ये कहती है, कि वो 2-3 दिन में वापस आ जाएगी। फिर अरविंद भी मीडिया में आकर यही बात कहता है, कि मेरी साली से अंजू की बात हुई है, और वो 2-3 दिन में वापस आ जाएगी।

यहां तक कि अंजू लाहौर किसी सहेली से मिलने गई थी, या ये कोई प्रेम प्रसंग का मामला था, या फिर अंजू पाकिस्तान किसी और काम से गई है, इन्हीं तमाम सवालों के बीच अंजू की एक बड़े मीडिया ग्रुप से बात हुई, तो उसने पाकिस्तान जाने की वजह का खुलासा किया। उसने साफ कहा कि वो एक लड़के के साथ कई सालों से बात करती है, उसके साथ वो रिलेशन में है, लेकिन अब वो उस लड़के के साथ रहना चाहती है, उसके साथ शादी करना चाहती है..

अंजू ने ये भी बताया कि लड़के के परिवार वालों उसे बहुत प्यार के साथ रख रहे हैं, कोई दबाव भी नहीं बनाया जा रहा, अगर उसे सब सही लगा तो वो शादी की तरफ आगे बढ़ेगी, नहीं तो वो वापस आ जाएगी। इधर अब कुछ नई तस्वीरें और अंजू की जिंदगी में आए नसरूल्लाह का एक नया वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो को प्री वेडिंग शूट भी बताया जा रहा है। बाकी अंजू के इस कदम को लेकर कई लोग उसकी आलोचना भी कर रहे हैं, तो परिवार की स्थिति भी इस समय ठीक नहीं बताई जा रही है। अंजू का पति अरविंद किसी के साथ कोई बातचीत भी नहीं कर रहा है।
अंजू-नसरूल्लाह का वीडियो आया सामने



