Search
Close this search box.
Breaking News

राजस्थान विश्वविद्यालय: OPS आदेश से नियोक्ता अंशदान राशि हटाने की मांग को लेकर हुआ कार्य बहिष्कार

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

जयपुर: OPS आदेश से नियोक्ता अंशदान राशि हटाने की मांग को लेकर राजस्थान के समस्त विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों ने 3 घंटे कार्य बहिष्कार किया। 24 जुलाई को सभी मौन सत्याग्रह करेंगे। ओल्ड पेंशन संयुक्त संघर्ष समिति राजस्थान के बैनर तले शनिवार को राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में राजस्थान शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने 3 घंटे कुलपति कार्यालय को बंदकर कार्य बहिष्कार किया।

डॉ. संजय कुमार, अध्यक्ष, ओल्ड पेंशन संयुक्त संघर्ष समिति, राजस्थान

ओल्ड पेंशन संयुक्त संघर्ष समिति राजस्थान और RUTA के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने बताया कि वित्त विभाग की ओर से स्वायत्तशासी संस्थाओं एवं विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों के लिए जारी OPS आदेश के तहत नियोक्ता अंशदान राशि जमा कराने की शर्त हटाने को लेकर राजस्थान के समस्त 28 राजकीय विश्वविद्यालयों के शिक्षक तथा कर्मचारियों ने एक साथ एक ही समय पर 3 घंटे का कार्य बहिष्कार किया।

उन्होंने बताया कि राजस्थान विश्वविद्यालय में कार्य बहिष्कार की वजह से 3 घंटे तक प्रवेश तथा परीक्षा का कार्य प्रभावित रहा । रुटा अध्यक्ष डॉ संजय कुमार ने कहा कि यदि सरकार आगामी 2-3 दिन में हमारी मांगों को नहीं मानती है तो राज्य स्तर के समस्त विश्वविद्यालय आगामी सप्ताह से शैक्षणिक एवं अन्य कार्यों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे| राजस्थान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आगामी 24 जुलाई 2023 को शिक्षकों द्वारा उपरोक्त मांग को लेकर 3 घंटे तक मौन सत्याग्रह किया जाएगा | राजस्थान विश्वविद्यालय अशैक्षणिक कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ यशपाल चिराना ने कहा कि नियोक्ता अंशदान राशि की शर्त को हटाने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री महोदय से मिल समाधान निकलवाने का प्रयास करेंगे |

ये भी पढ़ें...