Search
Close this search box.
Breaking News

राजस्थान कांग्रेस ब्रेकिंग : प्रभारी रंधावा ने की PC, मणिपुर से लेकर गुढ़ा पर ये क्या बोल गए ?

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

राजस्थान कांग्रेस ब्रेकिंग :

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने की प्रेस कांफ्रेंस
मणिपुर की घटना से पूरे हिंदुस्तार का झुका सिर-रंधावा
भारत में महिलाओं को मिला है बहुत ऊंचा दर्जा

जिस तरीके से आर्मी के सूबेदार ने कहा कि मैंने देश की इज्जत तो बचा ली लेकिन बीवी की इज्जत नहीं बचा सका। ये देश के शर्मसार करने वाली बात है, जो जवान हमारे लिए अपनी जान पर खेलकर बॉर्डर पर देश की रक्षा करते हैं, वो भरे मन से ऐसी बात कहें ये हमें शोभा नहीं देता। जिस देश में बृजभूषण जैसे सांसदों पर आरोप लगते हैं और सरकार बचाती है। मेरे हिसाब से ऐसी पहली सरकार होगी जो ऐसे लोगों को बचाती है।

पीएम के पास मन की बात के लिए टाइम है। महाराष्ट्र की पार्टी तोड़ने के लिए टाइम है। एनडीए की मीटिंग के लिए टाइम है। लेकिन मणिपुर की घटना पर बात करने के लिए टाइम नहीं है। राहुल गांधी मणिपुर गए। इनकी गाड़ियों को रोका गया। इन्हें वहां जाने नहीं दिया गया। वहां के सीएम कहते हैं, कि ऐसे तो 100 केस हो जाते हैं।

राजेंद्र गुढ़ा मामले में बोले रंधावा
हमारे खाद्य मंत्री कल विधानसभा में मणिपुर पर बोल रहे थे। उसी दौरान हमारे एक मंत्री कहते हैं मणिपुर छोड़िए आप राजस्थान पर बोलिए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष भी बोलते हैं। लेकिन राज्य मंत्री की ऐसी टिप्पणी से ऐसा लगता है, वह राजस्थान सरकार के साथ नहीं है। पहले भी तीन चार बार ऐसा हुआ। मैंने कहा था कि ऐसा कोई स्टेटमेंट नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब नहीं होगा और मैं पार्टी के साथ चलूंगा। लेकिन उन्होंने इसमें कोई सुधार नहीं किया।

मणिपुर की घटना बहुत ही शर्मनाक घटना है। राजस्थान में जो घटना हुई, उसके लिए हम शर्मिंदा हैं। हमने उसके लिए एक्शन लिया
है। चुनाव नजदीक हैं, हमने बहुत अनुशासनहीनता देख ली। कांग्रेस में विपक्ष से ज्यादा अनुशासन है। मैंने मंत्रियों से भी कहा कि आपकी कोई बात है, तो आप सीएम के पास जाइए अगर सीएम नहीं सुनते हैं, तो मेरे पास आइए।

ये भी पढ़ें...