



यूएस: दुनियाभर में महिलाओं को सशक्त बनाने की कोशिशों को लेकर चर्चा होती रहती है। अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश माना जाता है। अब अमेरिकी नौ सेना को एक महिला लीड करने जा रही हैं। एडमिरल लिजा फ्रैंचेटी को नौसेना का संचालन प्रमुख और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ बनाया गया है। वे अमेरिका के नौसेना के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं।
फ्रैंचेटी 1985 में कमीशन्ड हुई थीं। जानकारी के मुताबिक वह अमेरिकी नौसेना बल कोरिया के कमांडर, डेवलपमेंट ऑफ वॉर के लिए नौसेना संचालन के उप प्रमुख और संयुक्त स्टाफ की रणनीति, प्लान और पॉलिसी के निदेशक के रूप में काम कर चुकी हैं. उन्होंने दो कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की भी कमान संभाली है और सितंबर 2022 में वाइस सीएनओ बनीं.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को घोषणा की कि हमारे अगले नौसेना संचालन प्रमुख के रूप में, एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी एक कमीशन अधिकारी के रूप में हमारे देश में 38 साल की समर्पित सेवा प्रदान करेंगी, जिसमें नौसेना संचालन के उप प्रमुख की उनकी वर्तमान भूमिका भी शामिल है।
नौसेना का संचालन प्रमुख और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कौन होते हैं
नौ सेना संचालन प्रमुख का मूल कार्य नौ सेना की हर गतिविधि को हेड करना है। नौ सेना को बेहतर बनाने के लिए क्या-क्या बदलाव किए जाएं ये भी नौ सेना प्रमुख के दायित्यों में आता है। ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी यानी सीजेसीएससी, भारत में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के बराबर ही होता है। ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ का अध्यक्ष सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री को राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरिक सुरक्षा पर सलाह देता है।