
जयपुर: भूकंप के तेज झटकों से राजस्थान दहल उठा। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केन्द्र सीकर जिले के खाटूश्यामजी में रहा। अरावली की पहाड़ियों से उठे भूकंप के तीन झटके बैक टू बैक महसूस किए गए। शुक्रवार सुबह 4 बजकर 9 मिनट से 4 बजकर 23 मिनट तक दो बड़े झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है।
राजघानी के साथ ही प्रदेश के अन्य शहरों में भी 4 बजकर 30 मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजधानी भूंकप के चलते लोग घरों से बाहर खुली जगहों पर इकट्ठा होने लग गए थे। बिल्डिंग्स से निकल कर सड़कों पर आ गए।
भूकंप का झटका इतना तेज था कि जोरदार कंपन की वजह से सभी की नींद टूट गई और लोग जहां जहां भी संभव हुआ अपनी-अपनी बिल्डिंग्स और घरों से बाहर निकल आए।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा सभी ने भूकंप के झटकों की खबर अपने-अपने ट्वीटर अकाउंट पर साझा की।
वीडियो में दिखा भूकंप का झटका
राजधानी में भूकंप के तेज झटकों के बाद सोशल मीडिया पर हनुमान चालीसा पढ़ते हुए लोगों का वीडियो वायरल
हाई राइ़ज़ अपार्टमेंट में लोगों के उड़े होश
भूकंप से सहमें लोग सड़कों पर हुए इकट्ठा







