
दिल्ली: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी टीम को फाइनल करना शुरू कर दिया है। AICC की ओर से संगठन महासचिव ने राजस्थान के लिए चुनाव समिति का ऐलान कर दिया है। मौजूद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को चुनाव समिति अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

अशोक गहलोत, जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, मोहनप्रकाश, रघुवीर मीणा, रामेश्वर डूडी, रघु शर्मा, हरीश चौधरी, लालचंद कटारिया समेत 28 प्रमुख चेहरों को सदस्य बनाया गया है। राजस्थान में कांग्रेस चुनाव समिति में कांग्रेस सेवादल और एनएसयूआई की सहभागिता नहीं दिखाई पड़ रही है। फिलहाल डोटासरा पर प्रदेशाध्यक्ष और चुनाव समिति अध्यक्ष दोनों की जिम्मेदारी डाली गई हैं।
जहां तक बात डोटासरा की है तो कांग्रेस ने उन पर बड़ा भरोसा दिखाया है। डोटासरा शेखावाटी से जाट समुदाय के कद्दावर नेताओं में शुमार होते हैं। हाल ही में डोटासरा ने एक मजूबत कार्यकारिणी का गठन किया है। प्रखर और बेबाक वक्ता के रूप में भी डोटासरा की पहचान होती है। अपने भाषणों से बीजेपी और RSS को अक्सर डोटासरा आड़े हाथ लेते नज़र आए हैं। यहां तककि पार्टी के अंदरूनी मामलों को निपटाने में उनकी भूमिका प्रमुख तौर पर दिखी है। विरोधी भी उन्हें एक मजबूत नेता मानते हैं। लंबे समय से चली आ रही गुटबाजी को खत्म करने में भी गोविंद सिंह डोटासरा ने एक अहम रोल निभाया है।
तेलंगाना कांग्रेस चुनाव समित का भी किया है ऐलान
AICC की ओर से तेलंगाना को लेकर भी चुनाव समिति का फैसला किया गया। ए.आर. रेड्डी को चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि उनके अलावा 28 लोग सदस्य के तौर पर शामिल किए गए हैं। जिनमें 3 एक्स ऑफिशियो मेंबर भी शामिल हैं. यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल को यहां पर तवज्जों दी गई है।




