Search
Close this search box.
Breaking News

नाथद्वारा: सड़क पर दिल दहला देने वाला मामला, ओवरब्रिज से कूदकर शख्स ने दी जान

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

राजसमंद: जिले के नाथद्वारा बस स्टैंड के पास एक शख्स के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 25 सेकेंड के वीडियो में एक शख्स ओवरब्रिज पर खड़ा दिखाई देता है। दिन की रोशनी में वो शख्स कुछ देर वैसे ही खड़ा रहा।

आम दिनों की तरह ही ट्रैफिक सामान्य चल रहा था कि अचानक ये शख्स अपने हाथों को हवा में खोलता है, और पीछे की तरफ अपने शरीर को छोड़ देता है। ओवरब्रिज की बाउंड्री पर खड़े इस व्यक्ति को किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की। ये भी संभव है कि किसी को इस बात का अंदाज़ा न रहा हो कि ये ऐसा कदम उठा लेगा।

फिलहाल इस तरह कूदकर की आत्महत्या की इस घटना को जिसने भी देखा वो हिल गया। पीएमएफसी न्यूज़ को ये वीडियो और इससे जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लगी है। पीएमएफसी न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के मुताबिक 23 साल का मृतक श्रवण सिंह है, जो कि पीपाड़ा का निवासी बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...