Search
Close this search box.
Breaking News

उत्तराखंड: करंट की चपेट में आने से चमोली में 16 की मौत, नमामि गंगे प्रोजेक्ट में कर रहे थे काम

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

चमोली: देवभूमि पर मॉनसूनी मौसम में कुदरत का कहर पहले ही दिखाई पड़ रहा था, कि बुधवार को चमोली में करंट लगने से मौत का दर्दनाक मामला सामने आया। हादसे में 16 लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक बुधवार को केंद्रीय नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम करने के दौरान हादसा हुआ, उस वक्त वहां 24 लोग मौजूद थे, जिनमें करीब 16 लोगों की करंट की चपेट में आने के बाद झुलसने की वजह से मौत हो गई।

ऊर्जा निगम, चमोली के इंजीनियर ने बताया कि बीती रात को बिजली का तीसरा फेज़ डाउन हो गया था। बुधवार को सुबह तीसरे फेज़ को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी/एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर मुरुगेशन के मुताबिक रेलिंग में करंट फैला था। चूंकि पूरा प्लांट लोहे की ग्रिल से बना हुआ है। इस वजह से हादसा और बड़ा हो गया।

ये भी पढ़ें...