Search
Close this search box.
Breaking News

जयपुर: राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष का गहलोत पर बयान, बहुत किया आपने ‘अब नहीं सहेगा राजस्थान’

ख़बर सुनने के लिए नीचे दिया प्ले बटन पर क्लिक करें:

जयपुर: राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तमाम बातें कहीं। 27 जुलाई को पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीपी जोशी ने कहा की ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ कैंपेन में जो भी मुद्दे आयेंगे, सभी को बीजेपी के मेनिफेस्टो में शामिल किया जाएगा।

इस दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने दिव्या मदेरणा के बयान पर भी तंज कसा। दरअसल ओसिया से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने अपने क्षेत्र के किसानो को बिजली चोरी की खुली छूट देते हुए कहा था कि मैने जीएसएस बनवा दिए हैं. अंकुड़िया डालो और जमकर बिजली चोरी करो. उनके इस बयान पर सियासत खूब तेज हो गई है. बीजेपी लगातार अब इस मामले को उठा रही है। बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘भ्रष्ट’राज में मुफ्त बिजली देने का खोखला दावा करने वाले कुशासन में नाकामियां गिनाते-गिनाते कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा अब जनता को बिजली चोरी करने का दिव्य ज्ञान बांट रही हैं

इधर प्रेस कांफ्रेंस में सीपी जोशी ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री जी तीसरी पीढ़ी से भी दुश्मनी निकाल रहे हैं। आरपीएससी मामले को लेकर सीपी जोशी ने कहा कि सरकार आने पर RPSC को भंग किया जाएगा और UPSC की तर्ज पर इसका नए सिरे से गठन
किया जाएगा। बेरोजगारों के साथ न्याय करने का काम भाजपा सरकार करेगी। महंगाई पर बोलते हुए प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि नहीं सहेगा राजस्थान कैंपेन इसी का हिस्सा है।

इतना ही नहीं सीपी जोसी ने ये भी कहा कि आज कश्मीर के बाद सबसे ज्यादा इंटरनेट बंद होने वाला राज्य राजस्थान है। ABVP के सदस्यों पर लाठीचार्ज से कांग्रेस सरकार अपनी गलतियां नहीं छिपा पाएगी। पेपर लीक की एक के बाद एक घटनाएं कांग्रेस राज में हुई हैं। किसी भी विभाग की परीक्षा हो पेपर लीक हुआ ही है। कानून व्यवस्था को लेकर सरकार कहीं दिख ही नहीं रही है। सीएम का खास मंत्री कहता है कि यह मर्दों का प्रदेश है। सीपी जोशी का इशारा शांति धारिवाल के उस बयान की ओर था, जो विधानसभा में उन्होंने दिया था। बीजेपी ने पूछा है कि कितने मामलों में अधिकारियों पर केस बने हैं। कितने मामलों में अभियोजन की स्वीकृति सरकार की ओर से दी है, सीएम साहब ये बताएं। डीओआईटी में कौन अधिकारी है, जिसे हटा नहीं पा रहे।

सुरेश ढाका की सलमान खुर्शीद ने अदालत में पैरवी की है। किसने सुरेश ढाका को मिलवाया ये भी बात सरकार स्पष्ट करे।
सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी कथनी और करनी में अंतर होना गलत है। राजीव गांधी स्टडी सेंटर के पदाधिकारी कौन है, उन पर कारवाई होनी चाहिए। कुल मिलाकर चुनावी साल में बीजेपी, गहलोत सरकार और कांग्रेस पार्टी को कहीं से बख्शने के मूड में नज़र नहीं आ रही है।

ये भी पढ़ें...