
जयपुर: चुनावी माहौल में बीजेपी को मजबूत बनाने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जयपुर आ रहे हैं। नड्डा दिल्ली से रवाना होकर 12.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर आयेंगे एयरपोर्ट से सीधे चंदनवन बीलवा के लिए रवाना होंगे जहां उन्हें आमसभा को संबोधित करना है। आमसभा का कार्यक्रम 1 बजे रखा गया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय भी कार्यक्रम से जुड़ी हर तैयारी कर ली गई है। सभा स्थल पर हजारों कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी तमाम नेताओं को सौंपी गई है।
बीजेपी कार्यालय पर सुबह 10.15 बजे नवनियुक्त महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी का पदभार समारोह भी रखा गया। यानी कि साफ है नड्डा के कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सक्रियता खास तौर से दिखाई पड़ेगी। पार्टी के हर वर्ग के कार्यकर्ता कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। चुनावी मौसम में अभी टिकट की दावेदारी करने वाले भी पार्टी दफ्तरों के खूब चक्कर काट रहे हैं, लिहाज़ा नड्डा के कार्यक्रम में तमाम दावेदार अपनी सहभागिता बढ़चढ़ कर दिखाते नज़र आएंगे।
नड्डा के कार्यक्रम से पहले ही बीजेपी के तमाम नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ ट्वीटर पर मोर्चा खोल दिया है। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘चरम पे है अपमान, नहीं सगेगा राजस्थान’।
सत्ता रा गलियारा तक
पहुंचा दीजो पैगाम
चरम पे है अपमान#नहीं_सहेगा_राजस्थान@BJP4Rajasthan pic.twitter.com/ZDvYFyYF3O— Rajendra Rathore (@Rajendra4BJP) July 16, 2023
राजस्थान बीजेपी ने भी ट्वीट किया है।
कांग्रेस का हाथ सदैव भ्रष्टाचारियों के साथ
राजस्थान में 559 रिश्वतखोरों पर कांग्रेस सरकार मेहरबान है, जिनपर कांग्रेस सरकार ने कोर्ट में मुकदमा चलाने की इजाजत नहीं दी है।भ्रष्टाचार की दुकान, अब नहीं सहेगा राजस्थान।#NahiSahegaRajasthan pic.twitter.com/AE2Kr6uGoA
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) July 16, 2023
नड्डा बीलवा में सभा के साथ ही गहलोत सरकार के खिलाफ ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान की शुरूआत भी करेंगे। ये अभियान सूबे के हर विधानसभा क्षेत्र में चलाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भाजपा ने व्यापक तैयारियां की हैं। खासकर इस क्षेत्र के विधायक और प्रमुख नेताओं को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वैसे तो भाजपा इस बार कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह साफ करने की नीयत से अपनी तैयारी कर रही है, लेकिन बीते चुनाव जयपुर जिले के दक्षिण पूर्वी भाग की आठ विधानसभा सीटों पर जो परिणान आए थे, उसके हिसाब से रणनीतिक बदलाव भी करेगी। मौजूदा वक्त में यहां 8 सीटों में 3 बीजेपी और 3 कांग्रेस के पास हैं, जबकि दो सीट पर निर्दलीयों का कब्जा है। इसमें फुलेरा, मालवीय नगर और सांगानेर विधानसभा सीट पर बीजेपी पिछले काफी समय से जीतती रही है। जबकि आदर्श नगर, दूदू, बगरू और चाकसू सीट पर बीजेपी को पिछले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान से बीजेपी जनता को कांग्रेस के खिलाफ करने में कितना कामयाब होती है, ये देखना होगा. क्योंकि अभियान अगले 15 दिनों तक लगातार चलेगा। राष्ट्रीय नेताओं का आना जाना लगा रहेगा। बीजेपी के भीतर की गुटबाजी पार्टी को चुनावी वक्त में कमजोर कर सकती है, इसलिए देखना होगा कि ऐसे अभियानों के जरिए जनता को पार्टी के साथ जोड़ने की मंशा रखने वाले जिम्मेदार नेता क्या अपने नेताओं के दिलों को भी आपस में जोड़ पाते हैं।



